Subscribe Us

header ads

चिचोली मंडल अध्यक्ष के लिए संगठन से जुड़े 4 युवाओं ने भी जताई दावेदारी - मनीष सोनी, गोलू -बंटी अंकित,चिचोली मंडल अध्यक्ष की दौड़ में शामिल-.


भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए संगठन से जुड़े चार युवा दावेदारी के इच्छुक-
मनीष, बंटी, गोलू एवं अंकित करेंगे दावेदारी-
चिचोली :- (संतोष राठौर )- भाजपा मे बूथ अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया के बाद अब 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चयन किया जाना है।
भाजपा द्वारा अपने निर्धारित कार्यक्रम की घोषणा के बाद चिचोली में भी नगर मंडल अध्यक्ष की दौड़ में शामिल चार युवाओं ने प्रमुखता से दावेदारी की इच्छा जताई है। यह चारों ही युवा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व पर भी खरे साबित हुए हैं। तथा 45 वर्ष से कम उम्र के हैं।
क्या गैर कलचुरी समाज को मिलेगा मौका:-
अभी तक पिछला इतिहास देखें तो अपनी दमदारी के चलते कलचुरी समाज के ही भाजपाई अध्यक्ष बने हैं। 
जिसके चलते विगत वर्षों में यहां पर लगातार नगर मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकांश इसी समाज से भाजपा मंडल अध्यक्ष बने हैं। जबकि अधिकांश गैर कलचुरी समाज बीजेपी से जुड़ा है। इस मर्तबा भाजपा अगर चाहे तो चिचोली में लंबे अरसे से उपेक्षा झेल रहे गैर कलचुरी समाज को भी मौका दिया जा सकता है। इनमे तीन नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आए हैं, वह तीनों ही नाम गैर कलचुरी समाज से ताल्लुक रखने वाले हैं। जिनमे प्रमुखता से हिंदू समाज और संगठन के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सोनी समाज के युवा एवं वर्तमान केंद्रीय राज्यमंत्री के बेहद करीबी मनीष सोनी, चिचोली नगर मंडल उपाध्यक्ष का बखूबी दायित्व का निर्वाह करने वाले सबसे युवा गोलू उर्फ योगेश देशमुख एवं नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और कुंबी समाज से ताल्लुक रखने वाले बंटी उर्फ दिनेश देशमुख शामिल है।
यह तीनों युवा संगठन से लगाकर भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा से दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन भी कर रहे हैं।
मनीष सोनी शुरु से ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा पूर्व संयोजक बैतूल हरदा हरसूद सोशल मीडिया आईटी सेल विभाग जिला संयोजक भाजपा प्रशिक्षण विभाग जिला सहसंयोजक अंत्योदय समिति सदस्य जिला विधानसभा प्रभारी पश्चिम बंगाल भवानीपुर विधान सभा चुनाव प्रभारी, महाराष्ट्र में वणी विधानसभा प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कई केंद्र एवं प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी के साथ कार्य करने का भी अनुभव रखते हैं।
चिचोली नगर मंडल में वर्तमान सबसे कम उम्र के नगर मंडल उपाध्यक्ष गोलू देशमुख भी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के सदस्य रह चुके हैं। 
कुंबी समाज से ताल्लुक रखने वाले बंटी उर्फ दिनेश देशमुख नगर परिषद चिचोली के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। गैर कलचुरी समाज से ताल्लुक रखने वाले
तीनों युवाओं ने चर्चा में बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष का दायित्व उन्हें मिलता है तो वह बखूबी सौपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा  चिचोली में जनसंख्या एवं भाजपाई के हिसाब से दूसरे नंबर पर है राठौर समाज के भी युवा भी अपनी दावेदारी जता सकते हैं। जो अभी खुलकर सामने नहीं आए हैं। 

युवा मोर्चा के अंकित आर्य भी ने भी जताई दावेदारी:- गैर कलचुरी समाज के उपरोक्त तीन युवाओं के अलावा भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े अंकित आर्य ने भी नगर मंडल अध्यक्ष की दावेदारी के लिए चर्चा में इच्छा जताई है।
नगर के विवेकानंद निवासी अंकित आर्य वर्तमान समय में युवा मोर्चा के पदाधिकारी है। इसके अलावा उन्होंने नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद का चुनाव भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था, किंतु बेहद कम अंतर से हार गये थे। अंकित भाजपा युवा मोर्चा के दायित्व का बखूबी भी निर्वहन कर रहे हैं, ऐसे में भाजपा उन पर अगर विश्वास जताती तो ये भी बेहतर नगर मंडल अध्यक्ष साबित हो सकते हैं। उपरोक्त युवाओं के अलावा भाजपा के अन्य युवा भी दावेदार हो सकते हैं, जिनके नाम भी शीघ्र उभरकर आ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ