Subscribe Us

header ads

गांधी वार्ड दयानंद वार्ड , विवेकानंद वार्ड में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव.....

गांधी वार्ड दयानंद वार्ड में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव.....
चिचोली media.com:- बुधवार रात को चिचोली नगर के दयानंद वार्ड एवं गांधी वार्ड में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया!
इस आयोजन मे नगर के विभिन्न वार्डों से गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए! समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्षा  अनुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा अपनी संस्कृतिक  रीति-रिवाज से मनाते हुए सभी लोगों ने सामूहिक रूप से समरसता के माहौल में भोजन किया एवं शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया!

पूर्व पार्षद ने गृह निवास पर किया सहभोज का आयोजन:- 
इसके अलावा नगर के विवेकानंद वार्ड मे पूर्व पार्षद जिला कांग्रेस महामंत्री राहुल पटेल ने अपने निवास स्थान पर आर्य समाज के वार्षिक उत्सव को लेकर आर्य विद्वानों सहित आर्य समाज से जुड़े नागरिक , सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों को सह भोज पर आमंत्रित किया!
इस कार्यक्रम में बैतूल से पूर्व विधायक निलय डागा सहित नगर से जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक ,पत्रकार एवं आसपास के ग्रामीण अंचल से भी लोग शामिल हुए ! सामाजिक समरसता के माहौल में सभी भोजन ग्रहण किया!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ