Subscribe Us

header ads

बैतूल वन वृत के पश्चिम वन मंडल में वन्य प्राणी का अवैध शिकारद....ो आरोपियो पर मामला दर्ज

बैतूल वन वृत के पश्चिम वन मंडल में वन्य प्राणी का अवैध शिकार....
दो आरोपियो पर  मामला दर्ज
चिचोली मीडिया :- बैतूल वन वृत्त के पश्चिम वन मंडल मे वन्य प्राणी जंगली सुअर का अवैध शिकार कर मॉस बेचने एवं मॉस बनाने (पकाने )का मामला समाने आया है!
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर डीएफओ के दिशानिर्देशन मे वन अमले ने छापामार कार्यवाही करते हुए पश्चिम वन मंडल के सांवलीगढ़ रेंज के राजस्व गांव धनिया जाम मे दो ग्रामीणों को मौके पर वन्य प्राणी जंगली सूअर का मांस पकाते हुए गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनो आरोपियों पर वन्य प्राणी जंगली सूअर का अवैध शिकार किए जाने के मामूले को लेकर अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को अभि रक्षा में लेकर कार्रवाई की जा रही है!
इस कार्यवाही मे आधा दर्जन से अधिक वन कर्मचारी शामिल रहे!
आरोपियो मे धनियाजाम निवासी देवकरण वल्द डोमा निवासी ओर डोलजाम निवासी लिप्पु वल्द ख्याली  शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ