Subscribe Us

header ads

डी डी के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने की खबर से कार्यकर्ताओं मे उत्साह...जमकर हुई आतिश बाजी

डी डी के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने की खबर से कार्यकर्ताओं मे उत्साह
शपथ से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिचोली नगर में फोड़े पटाखे- एक दूसरे का मुंह मीठा कर मनाया जश्न

चिचोली :- रविवार सुबह से ही जिले में सासंद डीडी उईके को केंद्रीय राज्य मंत्री मंडल मे शामिल किये जाने की खबर के बाद कार्यकर्ताओं मे उत्साह की लहर बनी हुई है!
बैतूल हरदा हरसूद सांसद दुर्गादास उईके को मंत्रिमंडल मे लेने की खबर के बाद चिचोली मे भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मे उत्साह बना हुआ है।
शाम 6:00 बजे के आसपास चिचोली नगर के जयस्तम चौक पर विधायक प्रतिनिधि उमेश पेठे, भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष मनीष सोनी, गोलू देशमुख, सहित भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने लंबे अंतराल के बाद जिले में मिलने वाली जिम्मेदारी पर हर्ष से जताते हुए जय स्तंभ चौक पर जमकर आतीश बाजी की।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की जनपद सदस्य सपना इवने,श्रीमति सुमन बिहारे,मंडल उपाध्यक्ष दिलीप यादव,जिला मंत्री युवा मोर्चा अमन आववेकर, रजा खान, जातिन टुकटुक देशमुख,वीरबल रावत शाहिद भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ