Subscribe Us

header ads

सीएचसी के 142 केन्द्रो पर पल्स पोलियो अभियान संचालित ....चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक.....प्रसिद्ध चंडी दरबार में भी बनाया केंद्र-...... 5 सेक्टर अधिकारी 29 पल्स पोलियो सुपरवाइजर की निगरानी मे अभियान आगाज- ..

सीएचसी  के 142 केन्द्रो पर पल्स पोलियो अभियान संचालित 
चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

प्रसिद्ध चंडी दरबार में भी बनाया केंद्र- 
5 सेक्टर अधिकारी 29 पल्स पोलियो सुपरवाइजर की निगरानी मे अभियान आगाज- 
चिचोली:- रविवार को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 142 पल्स पोलियो अभियान केदो पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए तो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई जाने के तीन दिवसीय अभियान का आगाज किया गया! चिचोली नगरीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए पल्स पोलियो अभियान केंद्र पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय आवलेकर ने छोटे बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिला कर अभियान की शुरुवात की ! इस दौरान बीएमओ डॉक्टर राजेश अतुलकर,बीईई अनिल कटारे बीपीएम विनीतआर्य - सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे!
सीबीएमओ डॉक्टर राजेश अतुलकर ने बताया कि, तीन दिवसीय अभियान के तहत रविवार को पहले दिन चिचोली सीएच सी के 142 पल्स पोलियो अभियान केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से शून्य से लगाकर 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए पोलियो खुराक पिलाई जा रही है!
तीन दिवसीय अभियान को संचालित करने के लिए 142 केदो के लिए 5 सेक्टर अधिकारी एवं 29 सुपरवाइजर नियुक्त कर अभियान को संचालित किया जा रहा है ! इस अभियान मे 11445 बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है !इसके अलावा तीन मोबाइल टीम भी बनाई गई है। पहले दिन क्रेंदो पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी एवं दूसरे एवं तीसरे दिन डोर टू डोर अभियान को संचालित कर पोलियो अभियान का क्रियाव्यवन किया जाएगा!
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय ने अपील करते हुए कहा कि- शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत दो बूंद पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं! और पोलियो को को पूर्णता समाप्त करने में सभी सहयोग करे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ