Subscribe Us

header ads

लोकसभा चुनाव में चिचोली नगरीय क्षेत्र के 09 मतदान केदो पर भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत- नगर परिषद अध्यक्ष ने मतदाताओं का जताया आभार-..

लोकसभा चुनाव में चिचोली नगरीय क्षेत्र के  09 मतदान केदो पर भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत- नगर परिषद अध्यक्ष ने मतदाताओं का जताया आभार-
चिचोली मीडिया :-  लोकसभा चुनाव मे एक बार फिर भाजपा ने चिचोली नगर परिषद क्षेत्र के सभी 9 मतदान केन्द्रो पर एक तरफा जीत हासिल की हैं! यहा के सभी 9 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उड़के को 3692 वोट मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को मात्र 1362 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति वर्षा रितेश मालवीय ने बताया कि, नगरीय क्षेत्र मे भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उड़के को 2330 वोटों की रिकार्ड बढ़त मिली है। विधान सभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव मे नगरीय क्षेत्र के मतदाताओ ने भाजपा पर पुनः विश्वास जताते हुए नगरीय क्षेत्र भाजपा के पक्ष मे मतदान कर एक तरफा जीत दिलाने मे अहम भूमिका निभाई । नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति वर्षा रितेश मालवीय ने नगरीय क्षेत्र मे भाजपा को मिली जीत और बढ़त पर हर्ष जताते हुए सभी मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया है।  
चिचोली के मतदान केन्द्र  264 पर भाजपा को 335 और कांग्रेस को 183, मतदान केन्द्र ( 265 ) पर भाजपा को 427
और कांग्रेस को 76, मतदान केंद्र (266) पर भाजपा को 619 और कांग्रेस को 216, मतदान केंन्द्र (267) पर भाजपा को 392 और कांग्रेस को 229, मतदान केन्द्र (268 ) पर भाजपा को 312 और कांग्रेस को 225, मतदान केंद्र( 269) पर भाजपा को 262 और कांग्रेस को 102, मतदान केंद्र (270) पर भाजपा को 511 और कांग्रेस को 98, मतदान केंद्र
 ( 271 ) पर भाजपा को 503 और कांग्रेस को 133 तथा मतदान केन्द्र( 272)-पर भाजपा को 331 और कांग्रेस को 100 वोट मिले हैं।  चिचोली नगरीय क्षेत्र के सभी 9 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उईके ने एक तरफा बढ़त बनाते हुए यहां से 2330 वोटों की बढ़ी लीड हासिल की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ