Subscribe Us

header ads

नौ,तपा के पहले दिन चिचोली में आगजनी की घटना....विवेकानंद वार्ड में आग से मकान की छत जलकर राख....दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू...

नौ,तपा के पहले दिन चिचोली में आगजनी की घटना....
विवेकानंद वार्ड में आग से मकान की छत जलकर राख....
दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू...
चिचोली media.com :-  नौतपा के पहले दिन चिचोली नगरीय क्षेत्र के विवेकानंद वार्ड मे आगजनी की घटना सामने आई है! नगर परिषद के संजय बाल्मीक ने बताया कि, विवेकानंद वार्ड मे आग की सूचना पर तत्काल नगर परिषद के फायर वाहन के कर्मचारीयो अपने दमकल वाहन के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर आग पर समय रहते काबु पाया!
जानकारी के मुताबिक वार्ड 05 मे किराये के मकान मे बलवंत नाथ निवासरत है। आज सुबह घर मे पूजा के लिए दीपक प्रज्वलित किया गया था। इसी दरमियान परिवार के लोग किसी कार्य मे लग गये। जिसके चलते आग से कच्चे मकान की लकड़ी की छ्त जल गयी। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नही हो सका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ