Subscribe Us

header ads

नगर मुख्यालय के बूथ केद्रों पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस-नपा अध्यक्ष ने कहा- भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल

नगर मुख्यालय के बूथ केद्रों पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस-
नपा अध्यक्ष ने कहा- भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल
चिचोली media.com :- शनिवार को चिचोली नगरीय क्षेत्र के बूथ केदो पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस मनाया गया.!
नगर के शिवाजी वार्ड में इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय ने- जंनसघ के संस्थापक- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्ष अर्पित उन्हें नमन किया ! इसके साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए- नपा अध्यक्ष ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44 वां स्थापना दिवस मना रही है. मौजूदा वक्त में बीजेपी संसद मे प्रतिनिधित्व के मामले मे और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है!
भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है! जो स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है वह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।और हम सभी आज सभी बूथ केदो पर स्थापना दिवस मना रहे हैं।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल महामंत्री- अमन सिंह कुशवाहा अमित देशपांडे,अरुन जैन,दीपक आर्य- सहित वार्ड के नागरिक भी शामिल हुए!
इसके अलावा नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्थापना दिवस मनाया गया!
इस कार्यक्रम मे नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय पार्षद श्रीमती मोहनी जैन,पार्षद एंवं  सासद,विधायक प्रतिनिधी-उमेश पेठे भाजपा नेता शांतिवन गोस्वामी, अमित पटेल राजेश राठौर ,भाजपा नेता प्रवीण जैन साहित बूथ केंद्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ