Subscribe Us

header ads

अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा (संपूर्ण भारत) के मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन बैतूल जिले के पं. अशोक मालवीय बने प्रदेश अध्यक्ष,तो प. युवराज मालवीय बने प्रदेश उपाध्यक्ष ( प्रदेश कोषाध्यक्ष अति. प्रभार)



अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा (संपूर्ण भारत) के मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन 
बैतूल जिले के पं. अशोक मालवीय बने प्रदेश अध्यक्ष,तो प. युवराज मालवीय बने प्रदेश उपाध्यक्ष ( प्रदेश कोषाध्यक्ष अति. प्रभार)
बैतूल - सम्पूर्ण भारत वर्ष में सनातन हिन्दू धर्म एवं विश्वकर्मा वैदिक शिल्पी ब्राह्मणो की पांचो उपजातियो के धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए कार्य करने वाला एकमात्र संगठन *अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा (सम्पूर्ण भारतवर्ष)* के तत्वाधान में प्रदेश कार्यकारिणी मध्यप्रदेश का पुनर्गठन किया गया है ।
       संगठन के राष्ट्रीय सचिव तथा मध्यप्रदेश प्रभारी पं. मनमोहन पांचाल, तथा प्रदेश महिला विंग प्रभारी पंडिता पुष्पा विश्वकर्मा, प्रभारी संभागीय प्रभारी नर्मदापुरम संभाग- श्री नाथूराम विश्वकर्माजी, आमला एवं  जिला बैतूल के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मालवी चिचोली की अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पं. देवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. पुष्पेंद्र शर्मा उपमन्यु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. शिवशंकर विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव पं. सुनील शास्त्री पाराशर के सयुक्त निर्णय के आधार पर संगठन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संतोष आचार्य जी द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2024 को प्रदेश कार्यकारिणी मध्यप्रदेश का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया । नवनियुक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी तीन वर्षो के लिए रहेगा ।
    मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी में बैतूल से समाजसेवी, कवि साहित्यकार तथा रंगकर्मी पं. अशोक मालवीय " विद्रोही" को प्रदेश अध्यक्ष, नरसिंगपुर के पं. कीरत विश्वकर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रदेश सचिव अति. प्रभार), बैतूल के पं. युवराज मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रदेश कोषाध्यक्ष अति. प्रभार), गुना से पं. अभिषेक ओझा को प्रदेश महामंत्री, रीवा से पं. रामदरश शास्त्री को धर्म प्रचार प्रमुख, भोपाल से पं. लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री को धर्म प्रचारक, इंदौर से पं. अरविन्द मेवाड़ा को प्रदेश महासचिव, सागर से पं. बलराम विश्वकर्मा को मुख्य सलाहकार, जबलपुर से पं. रामनारायण विश्वकर्मा को संगठन मंत्री, गुना से पं. जय ओझा को संगठन मंत्री बनाया गया है । आगामी तीन वर्षो तक नवनियुक्त कार्यकारिणी सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में संभागो, जिलों तथा ग्रामीण अंचलो तक संस्था के निहित उद्देश्यों संगठन सदस्यता  विस्तार, धर्म प्रचार प्रसार, विभिन्न कार्यक्रम आयोजन इत्यादि विषयो की पूर्ति हेतु कार्य करेगी । साथ ही पूर्व लिए गए प्रस्ताव प्रादेशिक महासम्मेलन के सफल आयोजन की रुपरेखा संयोजन हेतु प्रदेश के हर स्तर पर कार्य करेगी ।
    संगठन के नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी तथा अध्यक्ष प. नाथूराम विश्वकर्मा तथा बैतूल जिला अध्यक्ष प. अजय कुमार मालवी ने जानकारी देते हुए बताया की. राष्ट्रीय स्तर के बड़े संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी में  बैतूल के दो सामाजिक बंधुओ प. अशोक मालवीय विद्रोही को प्रदेश अध्यक्ष तथा बैतूल के ही प्रसिद्ध समाजसेवी  फर्नीचर व्यवसायी प. युवराज मालवीय को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष(प्रदेश कोषाध्यक्ष का अति. प्रभार) जैसे पदों पर  प्रमुख पदाधिकारी बनाया गया है  नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से सम्पूर्ण प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, शुभचिंतको के साथ सम्पूर्ण जिले के सामाजिक बंधुओ में अत्यंत ही हर्ष तथा नई ऊर्जा का संचार हुआ है । साथ ही नवोदित कार्यकारिणी के सभी नियुक्त पदाधिकारियों को केंद्रीय पदाधिकारियो तथा प्रदेश प्रभारियों सहित बैतूल जिले के सैकड़ो सामाजिक बंधुओ व् शुभचिंतको ने  शुभकामनाये प्रेषित की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ