Subscribe Us

header ads

अज्ञात कारणो के चलते युवक ने लगाई फांसी - थाना क्षेत्र का मामला

अज्ञात कारणो के चलते युवक ने लगाई फांसी - थाना क्षेत्र का मामला
चिचोली मीडिया :- नगर से लगे ग्राम सिंगरई खापा में मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे घर के पीछे स्थित आम के पेड़ से फांसी से लटका हुआ 22 वर्षीय युवक का शव मिला। संभावना है कि, युवक ने किसी तनाव के चलते फांसी पर लटक कर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पीएम कराया तथा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

माँ ने देखा पेड़ पर लटका शव- 

चिचोली पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक वीएस तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम
सिंगरई खापा में रात्रि 11 बजे मोनू पित्ता छतन धुर्वे ऊम्र 22 वर्ष का शव घर के पीछे आम के पेड़ से गले में फांसी के फंदे से लटका
मिला। परिजनों के अनुसार रात्रि में खाना खाने के बाद वह घर के पीछे टॉयलेट को ओर गया था।  थोड़ी देर बाद उसके पालतू कुत्ते की जोर जोर से भौंकने की आवाज सुनकर मोनू की मां भागीरती ने पीछे जाकर देखा तो मोनू आम के झाड़ से फांसी पर लटका हुआ मिला।

नहीं मिला सुसाइड नोट
भागरती ने चिल्लाकर परिजनों को बुलाया और सबने मिलकर मोनू को नीचे उतारा। किंतु तब तक उसकी जान जा चुकी थी। डायल 100 से पुलिस को सूचना दी। दूसरे दिन बुधवार को मृतक युवक के शव का पीएम करवा कर परिजनों को सौंपा एवं मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। परिजनों का कहना है कि मोनू ने किस कारण से फांसी पर लटक कर जान दी, उन्हें नहीं पता मृतक मोनू दसवीं तक पढ़ा था ! वह ट्रैक्टर चलाता था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

क्षेत्र में बढ़ी आत्महत्या की घटनाएं

देखने में आ रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवक में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ते जा रही है। चिचोली नगर से लगे ग्राम सिंगारई खाना एवं सोनपुर में पिछले 2 साल में 4 नवयुवक फांसी पर लटक कर जान दे चुके हैं। इस तरह चिचोली थाना क्षेत्र में तो लगभग दर्जन भर से ऊपर घटनाएं हो चुकी है। आत्महत्या की घटनाओं में अधिकांश मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ