Subscribe Us

header ads

चिचोली नगर एवं ग्रामीण मंडल मे "गांव चलो अभियान'" का शुभारम्भ, नगर एवं ग्रामीण मंडल प्रभारी ने बूथों पर पहुचकर , बैठक मे की समीक्षा...

चिचोली नगर एवं ग्रामीण मंडल मे "गांव चलो अभियान'" का शुभारम्भ

नगर एवं ग्रामीण मंडल प्रभारी ने बूथों पर पहुचकर , बैठक मे की समीक्षा

10 वर्षों से संचालित योजनाओ की उपलब्धियो को लेकर डोर टू डोर पहुचेगे -भाजपा कार्यकर्ता

24 घंटे के प्रवास की मिली  -कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी
चिचोली मीडिया :- 
"गांव चलो अभियान" के दौरान भाजपा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताने के सीधे फरमान के बाद भाजपा के तमाम दायित्ववान कार्यकर्ता पदाधिकारी अभियान को सफल बनाने और गति प्रदान करने के अभियान के पहले दिन से ही सक्रिय नजर आये । भाजपा की ओर से नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाये जाने का आगाज आज शुक्रवार को नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल क्षेत्र मे हुआ । इस अभियान के तहत चिचोली नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल मे प्रवासी कार्यकर्ताओ ने अपने अपने बूथ क्षेत्रो मे पहुचकर सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे मे जानकारी दी .
शुक्रवार को चिचोली नगर मंडल के शहरी क्षेत्र चिचोली के विभिन्न वार्डो एवं नगर मंडल के ग्रामीण अचल मे भाजपा नेताओ और दायित्ववान कार्यकर्ताओ ने डोर टू डोर पहुचकर सरकार की योजना की जानकारी दी ।  
अभियान के तहत चिचोली प्रवास पर पहुचे चिचोली नगर एवं ग्रामीण मंडल प्रभारी भाजपा नेता रंजीतसिह  ने बताया कि वर्तमान मे भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणो एवं नागरिको को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में घर घर पहुचकर जानकारी देगे। इसी तारम्य मे शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 10 मे अभियान प्रभारी रंजीत सिह द्वारा दायित्ववान कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर अभियान के क्रियाव्यवन की जानकारी दी गई! इसके साथ सरकार के 10 साल के कार्यकाल मे चलाई गई जन हितेषी योजानाओ को नागरिको को बतलाने की भी बात कही गई!

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमति .वर्षा संजय आवलेकर ,मंडल अध्यक्ष नितेश आवलेकर, पूर्व न प उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय - गोलू जैन , भाजपा महिला मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।
नगर मंडल के तहत आने वाले गांव में भी बैठक का आयोजन किया गया एवं अभियान को लेकर प्रभारी द्वारा समीक्षा की गई।
इसके अलावा नगर परिषद के अन्य वार्ड मे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय- भाजपा नेता संजय अवलेकर  पार्षद मोटू उर्फ स्वरूप चंद यादव - जयप्रकाश पप्पू राठौर पार्षद श्रीमती मोहनी जैन- महिला मंडल से रानी गुप्ता, रिंकू आर्य सहित भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्तार्ओ ने दो टू डोर पहुंचकर अभियान को संचालित किया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ