Subscribe Us

header ads

गांव चलो अभियान" के तहत भाजपा कार्यकर्ता ने साँझा किये प्रवास के अनुभव- कहाँ - यह मेरे लिए सर्वक्षेष्ट

"गांव चलो अभियान" के तहत भाजपा कार्यकर्ता ने साँझा किये प्रवास के अनुभव- कहाँ - यह मेरे लिए सर्वक्षेष्ट 
चिचोली media.com :-  अगामी लोकसभा चुनाव मे प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लेने और प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने की मंशा को लेकर भारतीय जनता पार्टी का समूचा नेतत्व " गॉव चलो अभियान को सार्थक बनाने के प्रयारस रत है! मंडल के प्रत्येक बूथ पर भाजपा के दायित्वान कार्यकर्ताओ को इसके लिए 24 घंटे का प्रवास करने को कहा गया है! पार्टी द्वारा 9 फरवरी से 12 फरवरी तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है। 
सगठन से मिली जिम्मेदारी के बाद चिचोली नगर मंडल के 43 बूथ पर दायित्वान कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रवास के तहत रात्रि विश्राम किया ! 
भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल उपाध्यक्ष मनीष सोनी ने चिचोली media.com से चर्चा करते हुए- प्रवास के अनुभव साझा किये ! उन्होंने बताया कि,उनके लिए यह सर्वक्षेष्ट अनुभवो मे से एक है ! मनीष ने बताया कि,नगर मंडल के शक्ति केन्द्र दूधिया के बुथ बीरपुर मे प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक ली । बैठक के दौरान वोटर लिस्ट का अवलोकन किया गया ! नव मतदाताओ को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया ! वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया ! 
वीरपुर के श्री हनुमान मंदिर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया! और रात्रि विश्राम भी किया । रात्रि कालीन सत्र मे ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मक्के की रोटी और चना की भाजी का आनंद लिया ! प्रवास के दौरान उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष गोलू देशमुख भी साथ रहे। - इसके अलावा- राम यादव- लक्ष्मण यादव चेतन यादव सहित भाजपा से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी - युवा कार्यकर्ता भी शामिल रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ