Subscribe Us

header ads

दयानंद वार्ड में महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए हल छठ पर किया पूजन....,

 दयानंद वार्ड में महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र  के लिए हल छठ पर किया पूजन.

चिचोली मीडिया डॉट कॉम:- सास्कृतिक खबर - 
चिचोली नगर के दयानंद वार्ड में आज महिलाओं द्वारा भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर हल षष्ठी का व्रत रखकर विशेष पूजा पाठ की गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, हल षष्ठी का वृत महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. पौराणिक मान्यता है कि

इस दिन श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था. मान्यता यह भी है कि, इस व्रत को विधि-विधान से करने पर संतान के जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं.! महिलाओं ने बताया कि हल षष्ठी के दिन महिलाएं पवित्र मिट्टी की बेदी बनाकर उसमें गूलर, पलाश और कुश को रखती हैं. इसके बाद विधि-विधान के पूजा की जाती है. इस क्रम में बिन जुते हुए अनाज या खाद्य पदार्थ अर्पित करती हैं. इस व्रत में विशेष रूप से महुआ, भैंस का दूध, फंसही का चावल और उनसे बनी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही महिलाएं इन्हीं चीजों के माध्यम से व्रत पारण करती हैं.! दयानंद वार्ड के अलावा नगर के 15 वार्डों में भी विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा संतान की लंबी उम्र की कामना करते हुए हल छठ का त्यौहार धूमधाम के साथ और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ