Subscribe Us

header ads

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

 प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

चिचोली :-भारत की पहली महिला शिक्षिका समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्यों द्वारा इंडियन गैस एजेंसी की संचालिका श्रीमती सुरेखा पंडाग्रे के निवास पर जयंती मनाई गई। श्रीमती सावित्री फुले के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुरेखा पंडाग्रे ने कहा कि श्रीमती सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका समाज सुधारक एवं मराठी कवित्री थी। उन्होंने स्त्री अधिकार एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। आज उनकी जयंती पर हम स्त्री शिक्षा एवं समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए याद कर नमन करते हैं। इस अवसर पर ओमप्रकाश अतुलकर विजय पंडाग्रे बाबूराव बरथे, ब्रज कुमार उइके बलराम बर्डे महेश नागले पार्षद आसाराम धुर्वे श्रीमती निर्मला अतुलकर श्रीमती सुशीला मानकर कृतिका अतुलकर सुप्रिया भूमरकर प्रेम नागले मोनिका सलामे गोपाल गंगारे सतीश शेषकर इत्यादि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ