Subscribe Us

header ads

18 फरवरी तक मुख्यालय पर नहीं मिलेंगे पॉच विधायक- जानिये क्या है वजह.....

18 फरवरी तक मुख्यालय पर नहीं मिलेंगे पॉच विधायक- जानिये क्या है वजह...
चिचोली मिडिया :- बैतूल जिले की पांचो विधानसभा से निर्वाचित भाजपा विधायक विधानसभा के बजट सत्र के चलते आज 7 फरवरी से बजट सत्र में शामिल होंगे। इसके पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 17 और 18 फरवरी को दिल्ली में मौजूद रहेंगे। जिला मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले के पांचो विधायक बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, एवं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके 7 फरवरी से 18 फरवरी तक जिला मुख्यालय पर नहीं मिल सकेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ